तारानगर: तारानगर से सालासर सुपरफास्ट संघ रवाना, डीजे की धुन पर थिरके बालाजी के भक्त, बालाजी के जयकारों से गूंजा तारानगर
तारानगर से सालासर बालाजी के लिए सुपरफास्ट संघ गुरुवार को डीजे की धुन पर रवाना हुआ। बालाजी महाराज के जयकारों और भजनों पर नाचते-गाते हुए सैकड़ों भक्त सालासर के लिए रवाना हुए। यह संघ नगरपालिका अध्यक्ष हरि इंदौरिया के नेतृत्व में रवाना हुआ। इस दौरान पालिका अध्यक्ष इंदौरिया व अलबेला खान भी खुद को रोक नहीं पाए और बालाजी के भजनों पर भक्तों के साथ थिरकते नजर आए।