रहटगांव: रहटगांव सहित जिले में सूचना के अधिकार अधिनियम पर पोर्टल प्रशिक्षण 11 और 12 मई को
सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन पोर्टल संचालन की जानकारी देने के लिए 11 एवं 12 मई को प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिला पंचायत स्थित ई-दक्ष केन्द्र में दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक बैचवार संपन्न होगा।