नरैनी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
Naraini, Banda | May 16, 2026 कालिंजर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के धर्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरी गांव निवासी समर पुत्र बृज किशोर (18) बाइक से अपने गांव से रिश्तेदारी बघेलाबारी जा रहा था।