कामां: कामां में आबादी क्षेत्र से दूर शराब के ठेके को शिफ्ट करने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कामां में बिलौंद बस स्टैंड पर अंग्रेजी शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने बुधवार दोपहर 1 बजे SDM को ज्ञापन सौंपा।महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेके के बाहर दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है,जिससे बच्चों,महिलाओं को परेशानी होती है। विद्यालय,शिव मंदिर और भैरों मंदिर के ठेका पास होने पर भी महिलाओं ने नाराजगी जताई।SDM ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए।