चंदौसी: चंदौसी तहसील में फोरलेन मार्ग एवं अदालतपुर जारई गांव में जल भराव की समस्या को लेकर सीडीओ गोरखनाथ भट्ट से समाधान की मांग
चंदौसी तहसील परिसर में फोरलेन सड़क निर्माण के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन भी मंगलवार शाम 5:00 बजे तक जारी रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा के नेतृत्व में किसान प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम से मुलाकात कर प्लेस पार्क के आसपास की भूमि का आबादी दर से मुआवजा देने की मांग रखी।