श्योपुर: वैष्णव समाज की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए भरे गए नामांकन
श्योपुर। वैष्णव समाज विकास समिति श्योपुर की आगामी कार्यकारिणी के गठन हेतु रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। विभिन्न पदों के लिए समाज के सक्रिय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक नामांकन दाखिल किए।