नगर पंचायत पाली प्रशासन ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कमलाकांत बाजपेई को जारी अंतिम नोटिस की कार्रवाई को और तेज कर दिया है। नोटिस न लेने की स्थिति में नगर पंचायत कर्मियों ने उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया, साथ ही बुधवार को पूरे कस्बे में मुनादी कराकर तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है।