बाढ़: NTPC बाढ़ में राजभाषा पखवाड़ा -2024 का समापन समारोह, पुरस्कार वितरण किया गया
Barh, Patna | Oct 1, 2024 NTPC बाढ़ में राजभाषा पखवाड़ा -2024 का समापन सह पुरस्कार समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ आज मनाया गया। पखवाड़े में कुल 14 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जिनमें कविता पाठ,श्रुति लेखन, नारा लेखन,निबंध लेखन, वर्तनी, और हिंदी भाषा ज्ञान के प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इन कार्यक्रमों में NTPC कर्मचारी, उनके परिवार, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहित कई लोग शामिल हुए।