कायमगंज: प्रदेश में चौथा स्थान लाने वाली ग्राम गंगलऊपरमनगर की मेधावी छात्रा को सपा प्रदेश सचिव ने टेबलेट देकर किया सम्मानित
प्रदेश में चौथा स्थान लाने वाली ग्राम गंगलऊ परमनगर निवासी कक्षा10 की मेधावी छात्रा को सपा प्रदेश सचिव ने टेबलेट देकर सम्मान किया।यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 97.17% अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम एवं प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कु०अंशिका यादव को सपा प्रदेश सचिव डॉ०जितेंद्र सिंह यादव ने नेताओं के साथ मेधावी छात्रा को सम्मानित किया।