सिसई: स्टेट बैंक सिसई के पास सीसीटीवी में संदिग्ध व्यक्ति देखा गया, थाना प्रभारी ने पहचान बताने की अपील की
Sisai, Gumla | Mar 24, 2025 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने सोमवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि सिसई थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक सिसई के पास में एक संदीग्ध को देखा गया है।जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील किया कि इसकी पहचान करें।पहचान होने पर सिसई थाना में सूचना दें। सूचना बताने वालों को सिसई थाना के द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।