पाटन: पाटन उप जेल में गाली गलौज कर शासकीय कार्य में अवरोध उत्पन्न करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि सुनील पंद्रे ने रिपोर्ट लिखाई कि वह उपजेल में प्रहरी के पद पर सदस्य हैं बंदी दुर्गेश मेहरा से मुलाकात करने के लिए कुछ युवक पहुंचे थे जो की आधार कार्ड मांगने पर भड़क गए और उसके बाद उन्होंने गाली गलोज करना शुरू कर दिया और उपजेल में हंगामा किया। पाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।