छतरपुर नगर: चंदला में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, SP से न्याय की गुहार
चंदला थाना क्षेत्र में विवाहिता चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने शनिवार कि दोपहर करीब 1:30 बजे छतरपुर एसपी कार्यालय पहुंचकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतका के पिता, जो उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मर्दननाका निवासी हैं, का आरोप है।