करछना: शहर में बनाए गए सहकारी समिति पर डीएपी खाद पाने के लिए ग्राहकों की उमड़ी भारी भीड़
करछना तहसील क्षेत्र में इन दोनों आलू एवं गेहूं की बुवाई का कार्य शुरू हो गया है। लेकिन क्षेत्र में बनाए गए सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता न होने के कारण ताला लटक रहा है। इससे किसान इधर-उधर भटक रहे हैं। शनिवार सुबह 6 बजे करीब करछना में बनाए गए सहकारी समिति पर खाद आने की सूचना पर सैकड़ो किसान पहुंचे। अधिक भीड़ होने की वजह से आपस में मारा-मारी कर रहे हैं।