करछना: कटका गांव स्थित टोंस नदी घाट पर ब्रति महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्ग देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
करछना क्षेत्र में सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार सुबह 6:30 करीब ब्रति महिलाओं के साथ घाट पर मौजूद पुत्र पति व परिवार के सदस्यों ने उगते हुए सूर्य को अर्ग दिया। छठ पर्व को लेकर गुरुवार रात से ही घाटों पर ढोल नगाड़ा एवं भक्ति गीतों की गूंज रही।