करछना: सड़वा कला में पांचवीं बार निकला विशालकाय अजगर, लोगों में बना डर का माहौल
प्रयागराज के यमुनानगर औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा कला में आज शुक्रवार को विशालकाय अजगर देखा गया,इस दौरान लोगों द्वारा अजगर को पड़कर जंगल में छोड़ दिया गया,लोगों के मुताबिक सड़वा कला में लगातार पांचवीं बार अजगर देखा गया है,जबकि से पूर्व में भी लोगों द्वारा अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया था, लगातार अजगर देखे जाने से लोगों में डर का माहौल बना है।