करछना: देहली के भगेशर गांव में आयोजित पशु आरोग्य मेले में 4285 पशुओं का किया गया इलाज
शुक्रवार को करछना क्षेत्र के देहली भगेसर गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेले का आयोजन किया गया। इस आरोग्य मेले में 4285 पशुओं का इलाज किया गया। जिसमें 3850 भेड़ बकरी पशु शामिल रहे। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अमरेश कुमार ने पशुओं को टीकाकरण बीमारियों से बचाव तथा अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।