ब्रह्मपुर: बगेन निवासी समलैंगिक शादी करने वाली संध्या ने कहा- 'इसी जीवन में आनंद है, अब लड़की से ही प्रेम हुआ तो क्या करें'
बगेन थानाक्षेत्र की एक विवाहिता और एक युवती ने भागकर आपस में शादी कर ली थी। उन्होंने भागकर विंध्याचल में शादी की थी। कुछ हफ्तों पूर्व यह मामला खूब सुर्खियों में था। संध्या पहले से ही शादी शुदा थी और उसे दो बच्चे भी थे। पति कतवारू यादव बाहर फैक्ट्री में काम करते हैं। वहीं रूबी इसी वर्ष बालिग हुई है। अब संध्या और रूबी एक साथ रह रहे है। गांव आ गए हैं।