मंझनपुर: आईजीआरएस निस्तारण में कौशाम्बी पुलिस बनी नंबर-1, प्रदेशभर में लहराया परचम, एसपी ने पुलिसकर्मियों को दी बधाई
आईजीआरएस पर दर्ज होने वाली जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में कौशाम्बी पुलिस ने पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया है। आईजीआरएस की अप्रैल-2026 की जारी रैंकिंग में कौशाम्बी पुलिस ने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। खास बात यह रही कि जनपद के सभी 14 थानों ने भी शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।