उचकागांव: लुहसी में पट्टीदारों ने झोपड़ी में लगाई आग, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में पट्टीदारों ने नहर किनारे बरसों से बनाई गई महिला रशीदा खातून की झोपड़ी में आग लगा दी गई।जिससे उसमें रखे भूसा व पांच बोरा गेहूं जलकर राख हो गई।घटना 30 अप्रैल की रात की है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर छह वर्ष पूर्व से न्यायालय में मामला लंबित चल रहा है।