बैराड़: बैराड़ क्षेत्र के एचवाड़ा में जनचौपाल शिविर का आयोजन, एसडीओपी, तहसीलदार सहित थाना प्रभारी मौजूद
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैराड़ निरीक्षक सुरेश शर्मा ने मंगलवार शाम 4 बजे ग्राम एचवाड़ा में जनचौपाल शिविर का आयोजन किया और आमजन की जनसमस्याओं को सुना। शिविर के दौरान एसडीओपी आनन्द राय, तहसीलदार अजय परसेडिया,थाना प्रभारी सुरेश शर्मा,सरपंच, अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे।