पटना ग्रामीण: पटना: शिक्षक गुरु रहमान को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी CCTV में कैद
बुधवार की शाम 4 बजे पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार एक अज्ञात युवक ने कोचिंग संस्थान में घुसकर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। घटना के बाद कोचिंग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी वारदात संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है,जिसमें धमकी देने वाला युवक स्पष्ट रूप से दिखा