पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, विदेशी ताकतें हमें जात-पात में बांटना चाहती हैं
पटना में बुधवार की सुबह एक एनकाउंटर किया गया जिसे लेकर विपक्ष के नेता कह रहे हैं कि यादव को टारगेट किया जा रहा है और उनका एनकाउंटर किया जा रहा है। इसे लेकर जब बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल से सवाल पूछा गया तो बुधवार शाम करीब 5:30 बजे उन्होंने कहा कि वैसे विकसित देश जो भारत को खुशहाल नहीं देख सकते हैं वैसे लोग हमें जात-पात में बांटना चाहते हैं।