चान्दन: मौथाबारी गांव में बारिश के दौरान वज्रपात होने से उसके तेज झटके से तीन जख्मी।
Chanan, Banka | Jun 23, 2026 मौथाबारी गांव में सोमवार देर शाम को बारिश के दौरान वज्रपात होने पर उसके तेज झटके से एक ही परिवार के तीन सदस्य जख्मी हो गया। जख्मी तीनों को इलाज के लिए रात करीब 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर विनोद कुमार द्वारा तीनों का इलाज किया गया।