टीकमगढ़: कुंडेश्वर:गांव-गांव गूंजेगी किसानों की आवाज: भारतीय किसान संघ करेगा हर तहसील में किसान जन-चौपाल
टीकमगढ़ में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक कृषि अनुसंधान केंद्र कुण्डेश्वर रोड पर आयोजित हुई। बैठक में किसानों की बिजली, राजस्व, सिंचाई और कृषि योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन ने फैसला लिया कि जिले की सभी तहसीलों में किसान जन-चौपाल आयोजित कर किसानों की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाई जाएंगी।