डेहरी: पाली रोड में बैंक के सामने मेडिकल दुकान में सेंध मारकर चोरों ने की चोरी, पुलिस की पेट्रोलिंग पर उठे सवाल
Dehri, Rohtas | Feb 17, 2024 नगर थाना क्षेत्र के पाली रोड में बैंक के सामने स्थित लड्डू मेडिकल दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने नगदी की चोरी कर ली ।दुकान खोलने दुकान के मालिक राजेश प्रसाद गुप्ता अपने दुकान पर पहुंचे तो जैसे ही दुकान का शटर खोला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि कैश काउंटर में रखे सारे पैसे गायब है। पीड़ित ने नगर थाने में आवेदन दिया है| पुलिस मामले की जांच कर रही है।