धौलपुर: गांधी पार्क से जिला कलेक्टर और एसपी ने शुरू किया सफाई अभियान
शहर में एक मात्र स्थित पार्क में रविवार को जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी और जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने सफाई अभियान शुरू किया गया। कलेक्टर और एसपी के द्वारा की जा रही सफाई को देख पार्क में टहल रहे बच्चे भी खेलों को छोड़कर सफाई में जुट गए। इस दौरान पार्क में टहल रहे बच्चों के अभिभावक भी सफाई में जीता गए। 2 घंटे पार्क में सफाई का कार्य किया गया।