धौलपुर: SP और DM ने शहर में शुरू किया सफाई अभियान, नगर परिषद को कचरा हटाने के दिए निर्देश
जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और एसपी सुमित मेहरड़ा ने रविवार सुबह गांधी पार्क पहुंचकर सफाई की। पार्क में जगह-जगह फैली गंदगी को उठाने के साथ अधिकारियों ने लोगों से साफ सफाई का ध्यान रखने की अपील की। अधिकारियों को पार्क की सफाई करते देख स्थानीय लोगों और बच्चे भी पार्क पहुंते और सफाई अभियान में जुट गए।