सासनी: यूपी में विवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज में ₹50 लाख की मांग कर घर से निकाला, पति पर नपुंसक होने का लगा आरोप
Sasni, Hathras | Jul 8, 2026 जनपद हाथरस के कस्बा सासनी मे ससुरालयों ने अतिरिक्त दहेज में 50 लाख रुपए व एक फ्लैट की मांग करते हुए विवाहिता को शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। इस संबंध मे विवाहिता द्वारा महिला कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित व पति के नपुंशक होने का आरोप लगाया है।