बिल्सी: बिल्सी में 10 जुलाई को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन की तैयारियों को लेकर विधायक हरीश शाक्य ने किया निरीक्षण
Bilsi, Budaun | Jul 7, 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगामी 10 जुलाई को बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को बिल्सी से भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश