पहाड़ी: जुरहरा पुलिस ने साइबर ठग को पकड़कर रोहतक पुलिस को किया सुपुर्द
ऑपरेशन सहयोग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम के जरिए ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जुरहरा क्षेत्र से पकड़कर हरियाणा के रोहतक पुलिस थाने की टीम को सौंप दिया।यह कार्रवाई एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन सहयोग के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। मंगलवार शाम 4 बजे मिली जानकारी।