धरहरा: तेज रफ्तार बाइक का कहर: एटीएम के पास खड़े किशोर को मारी टक्कर, पैर टूटा,धरहरा में सड़क हादसा, घायल किशोर और बाइक चालक
धरहरा मुख्य मार्ग स्थित स्टेट बैंक एटीएम के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक चालक भी जख्मी हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।