गया टाउन सीडी ब्लॉक: भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के आवास पर सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के आवास पर किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने रविवार की दोपहर 12 बजे बताया कि 'मन की बात' देशवासियों को जोड़ने वाला प्रेरणादायी जन-आंदोलन बन चुका है।