बीकानेर: पानी संकट पर लोगों का गुस्सा फूटा, नत्थूसर गेट टंकी पर किया प्रदर्शन
बीकानेर में भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने रविवार को नत्थूसर गेट स्थित जलदाय विभाग की टंकी पर विरोध प्रदर्शन किया। बारहगुवाड़, बेनीसर बारी और भट्टड़ों के चौक सहित आसपास के मोहल्लों के बड़ी संख्या में लोग जलापूर्ति की मांग को लेकर टंकी पर पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति नहीं