गुरुआ: आपसी विवाद को लेकर खुटहा में मारपीट, नौ गिरफ्तार,भेजा गया जेल
Gurua, Gaya | Mar 28, 2024 गुरुआ थाना क्षेत्र के खुटहा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी. इसमे दोनो तरफ करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलो का इलाज नीजि क्लिनिक मे कराया गया.इस संबंध मे थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की.