डूंगरपुर में जिला बार एसोसिएशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 107 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में आयोजित हुआ।