पटना ग्रामीण: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खादी मॉल पहुंचे, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, खादी मॉल का भी किया निरीक्षण
भाजपा के द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खादी मॉल पहुंचे। जहां उन्होंने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद खादी मॉल का निरीक्षण भी किया। मौके पर उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर कहा कि अगर किसी को भी कोई समस्या है, तो वह आवेदन दे, उसके बाद उस पर त्वरित कार्यवाई भी की जाएगी।