पटना ग्रामीण: बिहार में होने वाले अपराधों पर 1-2 दिन में होती है कार्रवाई : परिवहन मंत्री शीला मंडल
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार में बढ़ रहे क्राइम को लेकर कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभाल रहा है। क्राइम में भी बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इसे लेकर शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने कहा कि बिहार में जो भी क्राइम होता है, 1 से 2 दिनों में उस पर कार्यवाई भी हो जाती है।