अरवल: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अरवल ने कारगिल विजय दिवस पर शौर्य दीप समारोह में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Arwal, Arwal | Jul 26, 2025 अरवल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विभिन्न नगर इकाइयों में पुष्पांजलि कार्यक्रम संपन्न हुए। सभी ने “भारत माता की जय!” के उद्घोष के साथ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन किया। जिला संयोजक अमर कृति ने इस मौके पर कहा कि यह दीप केवल प्रकाश नहीं, बल्कि देश की रक्षा के प्रति हमारे अटूट संकल्प का प्रतीक है।