हुज़ूर: कोलार में होटल रिसेप्शनिस्ट से रेप, पूर्व रिसेप्शनिस्ट पर आरोप
Huzur, Bhopal | Apr 25, 2026 भोपाल के कोलार इलाके में एक होटल की रिसेप्शनिस्ट के साथ इसी होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने रेप करा दिया। आरोपी महिला ने अपने बेटे और बेटे के दोस्त को प्लानिंग के तहत होटल भेजा और रूम बुक कराया। बाद में युवकों ने रूम में पानी न आने की समस्या बताई। पीड़ित युवती रूम में पानी चेक करने पहुंची तो वहीं उसे बंधक बना लिया गया।