शाजापुर: शाजापुर जिले में 10 अप्रैल से गेहूँ खरीदी शुरू, प्रशासन की तैयारियाँ अंतिम चरण में
शाजापुर जिले के अन्नदाताओं के लिए अच्छी खबर है। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।आगामी 10 अप्रैल से 63 केंद्रों पर उपार्जन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।