हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में दो रातों की राहत के बाद फिर बेपटरी हुई बिजली, ग्रामीणों की नींद हराम
महज दो रात विद्युत आपूर्ति में सुधार रहने के उपरांत सोमवार की रात में फिर से आपूर्ति में अघोषित कटौती किए जाने से लोगों की नींद हराम हो गई। नौतपा शुरू होते ही दिन के साथ रात भी गर्म होने के कारण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद दो रातें कटौती से करीब मुक्त रही। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन यह राहत बरकरार नहीं रह सकी और स