पटना ग्रामीण: एग्जीबिशन रोड स्थित डाटा कार्यालय का अतिथि शिक्षकों ने सेवा के बदले करार राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर किया घेराव
अतिथि शिक्षकों ने सेवा के बदले करार राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर शनिवार को एग्जीबिशन रोड स्थित डाटा कार्यालय का घेराव किया। इन सभी अतिथि शिक्षकों ने 250 रुपए के बदले डेढ़ सौ रुपए का भुगतान करने का आरोप लगाया है। बिहार सरकार ने अतिथि शिक्षकों को आउटसोर्सिंग पर बहाल किया था, लेकिन उन्हें करार राशि का भुगतान नहीं किया गया।