अटरू: अटरू के भैंसड़ा में नोलाइयों में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Atru, Baran | Apr 21, 2026 कुंजेड क्षेत्र के भैंसड़ा गाँव मे बीती रात्रि डेढ़ बजे करीब खेतों की नोलाइयो की आग गाँव की ओर बढ़ती देख ग्रामीणों ने दमकल विभाग को फोन किया।जिस पर देर रात्रि दमकलकर्मियों ने पहुंचकर धधकती आग पर ग्रामीणों की मदद से क़ाबू पाया है। दमकल विभाग के डीसीओ चन्द्रप्रकाश शर्मा, उमेश शर्मा, अभिषेक नागर ने बताया कि समय रहते दमकल पहुँचने पर गाँव की ओर बढ़ती आग पर क़ाबू पाया।