कालपी: बड़ागांव में ताजिया मार्ग पर सफाई को लेकर विवाद, प्रधान प्रतिनिधि और सपा नेता के बीच तीखी नोकझोंक, ऑडियो हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | Jun 26, 2026 कदौरा क्षेत्र के बड़ागांव में मोहर्रम के ताजिया जुलूस से पहले साफ-सफाई को लेकर शुक्रवार दोपहर 1 बजे विवाद सामने आया है। ताजिया मार्ग पर गंदगी और कीचड़ की शिकायत को लेकर प्रधान प्रतिनिधि रोहित और सपा नेता इस्माइल चटेला के बीच हुई कथित तीखी बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है। ग्रामीणों और ताजियादारों ने प्रधान प्रतिनिधि पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है।