सदर: सड़कों पर कारों से खतरनाक स्टंटबाजी पड़ी भारी, ट्रैफिक पुलिस ने फॉर्च्यूनर समेत 4 गाड़ियां कीं ज़ब्त
Sadar, Allahabad | Sep 13, 2026
प्रयागराज में कारों से स्टंटबाजी करना चार कार सवारों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्टंट के वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर समेत चार कारों को चिन्हित कर सीज कर दिया। सभी वाहनों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद संबंधित लोग माफी मांगने लगे।