होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम जिले में MRP से अधिक दाम पर शराब बिक्री का मामला गरमाया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल
नर्मदापुरम जिले में शराब दुकानों पर MRP से अधिक कीमत पर शराब बेचने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकांत पांडे उर्फ गुड्डन पांडे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शराब दुकानों में हो रही ओवरचार्जिंग और शराब माफियाओं के बढ़ते प्रभाव पर सवाल उठाए हैं।