टोंक जिले की नगरफोर्ट थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी तालीम खान पुत्र हबीब खान निवासी महादवाली टोंक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में एएसपी रतनलाल भार्गव, वृत्ताधिकारी आकांक्षा कुमारी और थाना अधिकारी बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की।