सरीला: कछवा कला स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार लोडर वाहन के पलटने से एक मजदूर युवक की मौत, साथी मजदूर घायल
जरिया थाना अंतर्गत कछवा कला गांव के पास स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार एक लोडर वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार 40 वर्षीय एक मजदूर व्यक्ति की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तथा उसी लोडर वाहन में सवार उसका साथी घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया।