तरहसी: गुरतुरी के पतीला गांव में धान का बिचड़ा कबाड़ रहे युवक की वज्रपात से मौत
तरहसी थाना क्षेत्र के गुरतुरी के पतीला गांव में धान का बिचड़ा कबाड़ने के दौरान वज्रपात होने से सुंदर राम का 34 वर्षीय पुत्र विजय राम की मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद तरहसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लिए। बुधवार को एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया एवं परिजनों को सौंप दिया गया।