थाना हैदराबाद क्षेत्र के निपनिया गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया। करीब 100 मीटर तक कर बाइक को घसीटते हुई ले गयी। टक्कर लगने से बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे बाइक में आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर खीरी भेजा है।